भारत, अनेक राज्यों और केंद्रशासित राज्यों से मिलकर बना एक देश है। उत्तर प्रदेश (UP) भारत का सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य है। आज हम इस राज्य के राजधानी का नाम जानेंगे और यूपी से जुड़े प्रसिद्ध स्थान और महापुरुषों के बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश की राजधानी का नाम क्या है?
उत्तर प्रदेश की राजधानी का नाम लखनऊ (Lucknow) है। यह कानपुर से लगभग 45 मील (72 किमी) में स्थित है। लखनऊ को “नवाबों का शहर” कहा जाता है।
भारत देश में 28 राज्य और 8 संघ राज्य क्षेत्र है। जनसँख्या के अनुशार भारत का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश ही है। ब्रिटिश शासनकाल में उत्तर प्रदेश को यूनाइटेड प्रोविंस कहा जाता था जिसे सन 1950 में बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया। यह राज्य इतना बड़ा है कि इससे अलग होकर सन 2000 में एक नया राज्य का गठन हुआ। जिसका नाम उत्तराखंड पड़ा।
उत्तर प्रदेश की राजधानी की जनसँख्या और क्षेत्रफल
लखनऊ शहर में हिंदू धर्म बहुसंख्यक धर्म (लगभग 71.71%) है। लगभग 26.36% के साथ लखनऊ शहर में इस्लाम दूसरा सबसे लोकप्रिय धर्म है। लखनऊ शहर में ईसाई धर्म (0.58%), जैन धर्म (0.17%), सिख धर्म (0.76%) और बौद्ध धर्म (0.76%) है।
धर्म | आबादी (% में ) |
---|---|
हिन्दू धर्म | 71.71% |
इस्लाम | 26.36% |
ईसाई धर्म | 0.58% |
जैन धर्म | 0.17% |
सिख धर्म | 0.76% |
बौद्ध धर्म | 0.76% |
सन 2011 के जनगणना के अनुशार लखनऊ शहर की जनसँख्या 2,817,105 है। जिस में से पुरुष की जनसँख्या 1,460,970 है और महिलाओं की जनसँख्या 1,356,135 है।
लखनऊ की शहरी/महानगरीय जनसंख्या 2,902,920 है जिसमें 1,509,451 पुरुष और 1,393,469 महिलाएं हैं।
उत्तर प्रदेश की राजधानी की साक्षरता दर
कुल साक्षरता (%) | 2,081,727 (82.50%) |
---|---|
पुरुष | 1,124,261 (86.04 %) |
महिला | 957,466 (78.70 %) |
सन 2011 के साक्षरता दर के अनुशार लखनऊ शहर में कुल साक्षर 2,081,727 हैं जिनमें से 1,124,261 पुरुष हैं और 957,466 महिलाएं हैं। लखनऊ शहर की औसत साक्षरता दर 82.50 प्रतिशत है, जिसमें पुरुष और महिला साक्षरता दर क्रमशः 86.04 % और 78.70 % है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी की जलवायु
लखनऊ की जलवायु आर्द्र उपोष्णकटिबंधीय जलवायु है। लखनऊ में दिसंबर से फरवरी तक ठंडी, शुष्क सर्दियाँ और अप्रैल से जून तक शुष्क, गर्म ग्रीष्मकाल के साथ गर्म आर्द्र उपोष्णकटिबंधीय जलवायु होती है।
बारिश का मौसम जून के मध्य से सितंबर के मध्य तक होता है, जब की लखनऊ में औसतन 1010 mm (40 in) वर्षा होती है, जो ज्यादातर दक्षिण-पश्चिम मानसूनी हवाओं से होती है। सर्दियों के मौसम में अधिकतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 6 डिग्री से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।
दिसंबर के अंत से जनवरी के अंत तक कोहरा काफी आम बात है। गर्मियां की बात करे तो यहाँ बहुत गर्मी रहती हैं और तापमान 40 डिग्री से 45 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाता है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल
लखनऊ में सदियों पुरानी ब्रिटिश और मुगल इमारतों और मौज-मस्ती से भरे मनोरंजन पार्कों से लेकर बगीचों, गली-मोहल्लों, संग्रहालयों और मंदिरों तक बहुत से प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।
कुछ प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के नाम : –
- बड़ा इमामबाड़ा
- छोटा इमामबाड़ा
- ब्रिटिश रेजीडेंसी
- रूमी दरवाजा
- छत्तर मंजिल
- दिलकुशा कोठी
- हुसैनाबाद घंटाघर
- आम्रपाली वाटर पार्क
- इंदिरा गांधी तारामंडल
- अम्बेडकर पार्क
- नवाब वाहिद अली शाह प्राणी उद्यान
- गोमती रिवरफ्रंट पार्क
- जामा मस्जिद
- राज्य संग्रहालय इत्यादि।
बड़ा इमामबाड़ा को लखनऊ में शीर्ष ऐतिहासिक स्थानों में गिना जाता है। बड़ा इमामबाड़ा उर्फ असफी इमामबाड़ा एक ऐतिहासिक स्मारक है जो सन 1784 का है। अवध के प्रसिद्ध नवाबों में से एक आसफ-उद-दौला द्वारा निर्मित है।
नवाब वाहिद अली शाह जूलॉजिकल गार्डन जिसे सन 1921 में 71 एकड़ से अधिक भूमि में बनाया गया है। इसे लखनऊ चिड़ियाघर के नाम से जाना जाता है। इस चिड़ियाघर में 440 से अधिक स्तनधारियों, 340 पक्षी प्रजातियों और सरीसृपों की कई प्रजातिया है।
इंदिरा गांधी तारामंडल को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह शनि ग्रह से मिलता-जुलता है। जो इसे देश के अन्य सभी तारामंडलों से अलग बनाता है।
हुसैनाबाद क्लॉक टॉवर लखनऊ के शहर के रूमी दरवाजा के निकट स्थित एक विरासत स्मारक है। हुसैनाबाद ट्रस्ट द्वारा 1.75 लाख की लागत से सन1881 में निर्मित, 221 फीट की इस संरचना को लंदन के बिग बेन क्लॉक टॉवर के अनुरूप बनाया गया है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी में परिवहन और यातायात
भारत के सभी राज्यों की तरह यह भी सड़क मार्ग, रेल मार्ग और हवाई मार्ग से जुड़ा हुआ है। उत्तर प्रदेश के मुख्य नगर वायुमार्ग द्वारा दिल्ली व भारत के अन्य शहरों से जुड़े हुए हैं। उत्तर प्रदेश के सड़कों की कुल लंबाई 1,18,946 किलोमीटर है। यहाँ के महत्त्वपूर्ण रेल जंक्शन- मथुरा, पं दीनदयाल उपाध्याय, जौनपुर, मुरादाबाद, वाराणसी, गोरखपुर, गोंडा, बरेली और सीतापुर हैं।
उत्तर प्रदेश में दो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे है – 1) चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (लखनऊ में) और 2) लाल बहादुर शास्त्री अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, वाराणसी में स्थित है।
उत्तर प्रदेश के पडोसी राज्य और देश
उत्तर प्रदेश के पड़ोसी राज्यों के नाम निन्मलिखित है –
- उतर दिशा में उत्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश
- पश्चिम दिशा में हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान
- दक्षिण दिशा में मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़
- पूर्व दिशा में बिहार और झारखण्ड राज्य स्थित है।
- इसके अलावा राज्य के पूर्वोत्तर दिशा में नेपाल देश स्थित है।
उत्तर प्रदेश में जन्मे प्रसिद्ध और महान व्यक्तित्व
यह भगवान श्री राम जी की जन्म भूमि है और अयोध्या इस राज्य की राजधानी थी। इसके अलावा भगवान श्रीकृष्ण का जन्म उत्तर प्रदेश के मथुरा में हुआ था।
इनके अलावा और भी कई महान हस्तियों ने इस भूमि में जन्म लिया है या यह भूमि उनका कार्य क्षेत्र रहा है।
- आदि कवी वाल्मीकि,
- तुलसीदास,
- कबीरदास,
- सूरदास,
- भारतेंदु हरिश्चंद्र,
- आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी,
- आचार्य राम चन्द्र शुक्ल,
- मुंशी प्रेमचंद,
- जयशंकर प्रसाद,
- सुर्यकांत त्रिपाठी निराला,
- सुमित्रानंदन पन्त,
- हरिवंश राय बच्चन,
- महादेवी वर्मा,
- सच्चीदानंद हीरानंद वात्सायन अज्ञये
- पन्डित बिरजू महाराज
निष्कर्ष
आशा करता हूँ की आपको यह पोस्ट ज्ञानवर्धक लगा हो। इस पोस्ट में मैंने आपको उत्तर प्रदेश की राजधानी, जनसँख्या, जलवायु और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी है।
FAQs
-
उत्तर प्रदेश की राजधानी का नाम क्या है?
उत्तर प्रदेश की राजधानी का नाम लखनऊ (Lucknow) है।
-
उत्तर प्रदेश के पड़ोसी राज्य कौन से है?
-
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कौन है?
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी है।
-
UP के वर्तमान राज्यपाल कौन है 2023?
UP के वर्तमान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल है।