तमिलनाडु भारत के दक्षिण दिशा में बसा एक सुन्दर सा अपनी अलग सांस्कृतिक पहचान के साथ स्थित एक राज्य हैं।
तमिलनाडु के पूर्व और दक्षिण में हिंद महासागर और पश्चिम में केरल राज्यों, उत्तर पश्चिम में कर्नाटक (पूर्व में मैसूर) और उत्तर में आंध्र प्रदेश से घिरा है। उत्तर-मध्य तट के साथ तमिलनाडु द्वारा संलग्न पुडुचेरी और कराईकल के क्षेत्र हैं, दोनों पुडुचेरी केंद्र शासित प्रदेश का हिस्सा हैं।
तमिलनाडु की राजधानी क्या हैं?
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई है और चेन्नई तमिलनाडु का सबसे बड़ा शहर भी हैं। साथ ही चेन्नई को भारत का डेट्रॉइट भी कहा जाता है। जनसंख्या के अनुसार भारत के 50 सबसे बड़े शहर में से चेन्नई पांचवा सबसे बड़ा महानगर है।
क्या आपको पता है चेन्नई को पहले किस नाम से जाना जाता था? चेन्नई की पूर्व नाम मद्रास था। सन 1996 में मद्रास का नाम बदलकर चेन्नई कर दिया गया।
तमिलनाडु क्षेत्रफल के हिसाब से दसवां सबसे बड़ा भारतीय राज्य है और जनसंख्या के हिसाब से छठा सबसे बड़ा राज्य है।
तमिलनाडु की राजधानी का इतिहास
अंग्रेजो के आने से पहले चेन्नई के सैन थोम क्षेत्र में अर्मेनिआई और पुर्तगाली व्यापारी करते और रहते थे। अंग्रेज भारत वर्ष में तब तक नहीं आए थे। मद्रास मछली पकड़ने वाले गाँव मद्रासपट्टनम का संक्षिप्त नाम था, जहाँ ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने 1639-40 में एक किला और कारखाना बनाया था।
उस समय, सूती कपड़े की बुनाई एक स्थानीय उद्योग था, और अंग्रेजों ने बुनकरों और देशी व्यापारियों को किले के पास बसने के लिए आमंत्रित किया।
लगभग 1801 के आसपास, जिस समय तक स्थानीय शासकों में से अंतिम शासक अपनी शक्तियों से वंचित हो चुके थे,तब अंग्रेज दक्षिण भारत पर कब्ज़ा कर के वहाँ के स्वामी बन गए और मद्रास को उन्होंने अपनी प्रशासनिक और वाणिज्यिक राजधानी बना दिया था।
तमिलनाडु के बारे में थोड़ा सा और जान लेते हैं सामान्य ज्ञान हेतु। 2011 की जनगणना के अनुसार, तमिल नाडु की जनसंख्या सात करोड़ एक्कीस लाख अड़तीस हज़ार नव सौ अंठावन है जो देश में सातवीं सबसे अधिक है और देश की कुल जनसंख्या का लगभग 6% है।
तमिलनाडु की राजधानी की शैक्षिक केंद्र और व्यवस्था
चेन्नई में कई शैक्षणिक संस्थान हैं।यहाँ पर पशु चिकित्सा विज्ञान , इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी , तमिलनाडु इसाई कल्लूरी संगीत महाविद्यालय, कला और शिल्प और शिक्षक-प्रशिक्षण महाविद्यालयों में शिक्षा प्राप्त की जा सकती है।
यहाँ भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, केंद्रीय चमड़ा अनुसंधान संस्थान और औद्योगिक अनुसंधान परिषद की क्षेत्रीय प्रयोगशालाएं और अन्य उल्लेखनीय वैज्ञानिक संस्थान हैं। एम.एस. स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन चेन्नई और तमिलनाडु में कृषि विकास पर केंद्रित है।
तमिलनाडु की राजधानी में चिकित्सा व्यवस्था
शहर में प्रमुख चिकित्सा सुविधाओं में अपोलो अस्पताल, मद्रास मेडिकल मिशन के हृदय रोग संस्थान, श्री रामचंद्र विश्वविद्यालय अस्पताल, चेन्नई के हृदय संस्थान और शंकर नेत्रालय नेत्र अस्पताल हैं।
तमिलनाडु के पडोसी राज्य कौन – कौन है?
तमिलनाडु अपनी सीमाओं को भारत के अन्य दक्षिणी राज्यों से शेयर करता है, जो इस प्रकार है – केरला, कर्नाटक एवं आंध्र प्रदेश और केंद्रशासित राज्य पुडुचेर्री के साथ। तमिलनाडु राज्य की क्षेत्रफल 1,30,058 वर्ग किलोमीटर है। यहाँ का राज्य भाषा तमिल हैं। तमिलनाडु का गठन 26 जनवरी 1950 को हुआ था। इस राज्य में जिलों की कुल संख्या 32 है।
तमिलनाडु के राजधानी (चेन्नई) में घुमने के लिए प्रसिद्ध स्थान
चेन्नई , तमिलनाडु की राजधानी है यहाँ पर प्रसिद्ध स्थाने है जहाँ आप परिवार के साथ घूम फिर सकते हैं। मैं आपको कुछ जगहों के बारे में बताता हूँ।
- शिरडी साईं बाबा मंदिर
- वगप गोल्डन बीच
- मरीना बीच
- बसंत नगर बीच
- अरिग्नर अन्ना जूलॉजिकल पार्क
- पार्थसारथी मंदिर
FAQs
तमिलनाडु की राजधानी का नाम क्या है?
तमिलनाडु की राजधानी का नाम चेन्नई है।
तमिलनाडु भारत के कहाँ स्थित है?
तमिलनाडु भारत के दक्षिण दिशा में स्थित है।
तमिलनाडु की राष्ट्र भाषा क्या है?
तमिलनाडु की राष्ट्र भाषा तमिल है और विकिपीडिया के अनुशार यहाँ के 89% लोग इस भाषा को बोलते है. इस राज्य में अन्य भाषाए भी बोली जाती है जैसे की तेलगु, कन्नड़ और मलयालम इत्यादि.
तमिलनाडु के पडोसी राज्य कौन – कौन है?
तमिलनाडु के पडोसी राज्य केरला, कर्नाटक,आंध्र प्रदेश और केंद्रशासित राज्य पुडुचेर्री है।
भारत सरकार द्वारा एशिया का सबसे विशाल रेलवे डिब्बा निर्माण कारखाना कहाँ स्थित है?
भारत सरकार द्वारा एशिया का सबसे विशाल रेलवे डिब्बा निर्माण कारखाना चेन्नई में स्थित है।
भारत देश का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला शहर कौन -सा है?
भारत देश का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला शहर चेन्नई है।
इस पोस्ट में आपको तमिलनाडु की राजधानी (Tamilnadu ki Rajdhani) के बारे में जानकारी दी और साथ ही साथ, मैंने कोशिश की हैं आपको तमिलनाडु राज्य के बारे थोड़ी जानकारी देनी की .
आशा करता हूँ की आपको इस पोस्ट से अच्छी जानकारी मिली है . प्लीज इसको शेयर जरुर करे .