म्यांमार की राजधानी क्या है? | Capital of Myanmar [2023]

म्यांमार की राजधानी का नाम जानने के लिए पोस्ट को पूरा पढ़े। इस पोस्ट में आपको म्यांमार की राजधानी, मुद्रा, आबादी, जलवायु और पड़ोसी देशो के बारे में जानने को बहुत कुछ मिलेगा।

सबसे पहले हम जानने वाले है कि –

म्यांमार की राजधानी का नाम क्या है ? | Myanmar Ki Rajdhani

Nay Pyi Daw या Naypyidaw (नाएप्यीडॉ) म्यांमार की राजधानी है। इसको देश के नए प्रशासनिक केंद्र के रूप में काम करने के लिए 21वीं सदी की शुरुआत में म्यांमार के केंद्रीय बेसिन में बनाया गया था।

नाएप्यीडॉ को देश की राजधानी इसलिए बनाया गया क्यूंकि यहाँ से देश के सभी हिस्सों तक आसानी से पंहुचा और नज़र रखा जा सकता है।

म्यांमार कहाँ स्थित है?

म्यांमार दक्षिण-पूर्व एशिया के पश्चिमी भाग में स्थित एक देश है। म्यांमार को “बर्मा” और “गोल्डन लैंड” के नाम से भी जाना जाता है। म्यांमार की तटरेखा बंगाल की खाड़ी, मोट्टामा की खाड़ी और दक्षिण में अंडमान सागर के साथ  है।

म्यांमार की राजधानी (Naypyidaw) की जलवायु कैसी है?

नायपीडॉ समुद्र तल से 125 मीटर ऊपर है। यहाँ की जलवायु उष्णकटिबंधीय है।

सर्दियों में, गर्मियों की तुलना में बहुत कम वर्षा होती है। यहां का औसत तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस या 77.9 डिग्री फारेनहाइट तक होता है। यहाँ वर्षा लगभग 1482 मिमी या 58.3 इंच प्रति वर्ष होती है।

यहाँ अप्रैल का महीना साल का सबसे गर्म महीना होता है। अप्रैल में औसत तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रहता है। जबकि जनवरी के महीने में औसत तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस तक होता है। जनवरी का महीना पूरे साल का सबसे कम औसत तापमान है।

म्यांमार की मुद्रा क्या है ?

कायत (kyat) म्यांमार की मुद्रा है।

म्यांमार के पडोसी देशों के नाम क्या – क्या है?

म्यांमार की सीमाए उत्तर और उत्तर-पूर्व में चीन से , पूर्व में लाओस से , दक्षिण-पूर्व में थाईलैंड से , दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम में अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी से , पश्चिम में बांग्लादेश और उत्तर- पश्चिम में भारत से लगती है। 

म्यांमार की जनसँख्या कितनी है?

म्यांमार को दुनिया का 26 वां सबसे अधिक आबादी वाला देश माना गया है, इसकी पिछली राजधानी यांगून शहर देश का सबसे अधिक आबादी वाला शहर है।

म्यांमार की वर्त्तमान जनसँख्या 54,776,716 है। क्या आप जानते है कि म्यांमार की जनसंख्या विश्व की कुल जनसंख्या के 0.7 प्रतिशत के बराबर है।

यहाँ की कूल जनसख्या का 31.4% आबादी शहरी (जो की साल 2020 में लगभग 17,068,066 लोग ) है। म्यांमार में औसत आयु 29 वर्ष की है।

LIFE EXPECTANCY67.78 years (life expectancy at birth, both sexes)
INFANT MORTALITY33.4 (infant deaths per 1,000 live births)
DEATHS UNDER AGE 541.9 (per 1,000 live births)

जनसँख्या के आधार पर म्यांमार के सबसे बड़े शहरों के नाम

शहर का नामजनसँख्या
Yangon4,477,638
Mandalay1,208,099
Nay Pyi Taw925,000
Mawlamyine438,861
Kyain Seikgyi Township246,065
Bago244,376
Pathein237,089
Source – Worldometer 

Sources / सोर्स

निष्कर्ष :

अपने इस पोस्ट में जाना की म्यांमार की राजधानी नाम क्या हैं? इसके अलावा यहाँ की जलवायु कैसे है?, जनसख्या कितनी है? और यहाँ की मुद्रा का नाम क्या है? इत्यादि के बारे में।

Leave a Comment