नमस्कार दोस्तों , आज मैं आपको बताने वाला हूँ कि कर्नाटक की राजधानी क्या है और कहाँ है? इस के बारे में हम थोड़ी देर में बात करने वाले है. इससे पहले हम कर्नाटक राज्य के बारें में संक्षेप में जांएगे.
कर्नाटक के बारे में (हिंदी में)
कर्नाटक राज्य भारत के दक्षिण में स्थित है. इस राज्य का गठन 1 नवम्बर 1956 को राज्य पुनर्गठन अधिनियम कानून के तहत हुआ था.
जब हमारा प्यारा भारत आजाद हुआ था, उस वक़्त इस राज्य का नाम मैसूर था, फिर 1973 में इस राज्य का नाम बदलकर कर्नाटक कर दिया गया. कर्नाटक को कर्णाटक भी कहा जाता है.
कर्नाटक भारत का छठा सबसे बड़ा राज्य भी है. इस राज्य का ऑफिसियल और सर्वाधिक आम तौर पर बोली जाने वाली भाषा कन्नड़ है.
इस राज्य का क्षेत्रफल 1,91,791 वर्ग किलोमीटर है तथा यहाँ की जनसंख्याँ 6,11,30,704 है. इस राज्य में कूल 30 जिले है.
इस राज्य की सीमाएं पडोसी राज्य पछिम में गोआ, उत्तर में महाराष्ट्र, पूर्व में आंध्र प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में तमिलनाडु एवं दक्षिण में केरल से लगती हैं।
कर्नाटक की राजधानी क्या है ?
इस राज्य की राजधानी बेंगलुरु है.इसे बेंगलोर के नाम से जाना जाता था लेकिन 1 नवम्बर 2014 को राज्य और केंद्र सरकार के अनुमति से इसका नाम बेंगलुरु कर दिया गया.
![कर्नाटक की राजधानी क्या है? | Capital of Karnataka [2023] 2 इस चित्र में कर्नाटक की राजधानी का नाम बताया गया है और उससे जुडी रोचक जानकारी.](http://ekprishtha.com/wp-content/uploads/2020/10/%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%9F%E0%A4%95-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%9C%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%80-1024x576.png)
यह भारत का तीसरा सबसे बड़ा शहर और पांचवा सबसे बड़ा महानगर है. बेंगलुरु को भारत की सिलिकॉन वैली कहते है.
पहले कर्नाटक की राजधानी मैसूर शहर था. जिसे 1831 में बदलकर बेंगलोर कर दिया गया.
इस पोस्ट में कर्नाटक राज्य की राजधानी और कर्नाटक राज्य से जुडी महत्वपूर्ण जानकारियां आपको देने की कोशिश की है.
कर्नाटक अपनी बला की खूबसूरती के लिए पुरे भारत में नही बल्कि पुरे विश्व में प्रसिधी प्राप्त कर चूका है. यहाँ पर देश के कई नेशनल पार्क और जीव संरक्षण मौजूद है .
यदि यह पोस्ट आप को अच्छा लगा तो इस पोस्ट में दी गई जानकारी को अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स जैसे की फेसबुक और whatsapp ग्रुप्स में शेयर करे.