राजू और संध्या अपने बेटे बंटी और बेटी बबली के साथ 26 जनवरी को चिड़िया घर घूमने जाते है। राजू जी चाहते थे कि उनके बच्चों को जीव – जन्तुओ के बारे में अच्छी जानकारी मिले। साथ ही साथ उन सभी जानवरो के बारे में उनको बता सके और उन्हें दिखा सके की वह जीव कैसे दिखते और क्या क्या खाते है इत्यादि के बारे में।
असल में राजू जी एक जीव वैज्ञानिक है जो जानवरों के ऊपर रिसर्च करते है और उनको ऐसा देख, उनके बच्चें भी धीरे – धीरे जीव जन्तुओ में दिलचस्पी लेने लगे। और यह सिलसिला शुरू हुआ। अब वे चिड़िया घर में घूमते है और अपने पेरेंट्स से बच्चें जिन जीवो के देखते थे तो उनके बारे में पूछते थे। बबली पढ़ने में अच्छी थी तो वह ज्यादा सवाल करती थी की पापा इस जानवर का नाम क्या है ? उस जानवर को हिंदी में क्या कहकर बुलाते है और साथ ही इंग्लिश में क्या कहते है ?
बबली के जैसे आपके भी सवाल होंगे की इस संसार में कितने प्रकार के जीव रहते है? उनका नाम क्या – क्या है?
तो आपके इस सवाल का जवाब हम अपने Janvaron ke Naam की लिस्ट की मदद से दे रहे है। आपको नीचे एक जानवरों के नाम की लिस्ट मिल जाएगी। इसके अलावा आपको पक्षियों के नाम हिंदी और इंग्लिश में जानना है तो इस पोस्ट (Birds Name) को जरूर पढ़े।
जानवरों के नाम | Janvaron ke Naam
ईटिंग हेब्बिट्स के आधार पर जानवर तीन प्रकार होते है – 1) शाकाहारी, 2) मांसाहारी और 3) सर्वाहारी।
शाकाहारी जानवर – शाकाहारी जानवर वे होते हैं, जो सिर्फ पेड़, पौधों की पत्तियां, हरी घास या फल खाते हैं। जैसे जिराफ, हिरण, हाथी इत्यादि।
मांसाहारी जानवर – मांसाहारी जानवर वे होते हैं, जो दूसरे जानवरों को अपना भोजन बनाते हैं। जैसे बाघ, लोमड़ी, भेड़िया इत्यादि।
सर्वाहारी जानवर – सर्वाहारी जानवर वे होते है, जो पेड़,पते,अनाज और मांस इत्यादि खाते है। जैसे बिल्ली, कुत्ता,भालू इत्यादि।
क्रमांक | जानवरों के नाम ( हिंदी में ) | जानवरों के नाम ( इंग्लिश में ) |
---|---|---|
1 | गाय | Cow |
2 | बैल | Ox |
3 | घोड़ा | Horse |
4 | गदहा | Ass / Donkey |
5 | पहाड़ी गाय | Yak |
6 | बिल्ली | Cat |
7 | कुत्ता | Dog |
8 | हाथी | Elephant |
9 | लोमड़ी | Fox |
10 | शेर / सिंह | Lion |
11 | बाघ | Tiger |
12 | ज़ेबरा | Zebra |
13 | बन्दर | Monkey |
14 | भैस | Buffalo |
15 | जिराफ | Giraffe |
16 | ऊंट | Camel |
17 | सांड | Bull |
18 | चिता | Cheetah |
19 | तेंदुआ | Leopard |
20 | गीदड़ | Jackal |