गोल्डफिश का साइंटिफिक नाम क्या है? | Goldfish Scientific Name

आपने किसी फिश टैंक में कुछ सुन्दर मछलियों को देखा जरूर होगा,किसी दोस्त या रिश्तेदार के घर पर। उनमें से कुछ मछलियों के नाम आपको पता होगा और कुछ का नहीं भी होगा।

उसी Aquarium टैंक में अपने एक गोल्डन कलर की फिश देखी  होगी। 

Goldfish
Goldfish

आज हम उसी मछली के बारे में जानने वाले है। उस मछली का नाम है – गोल्डफिश (Goldfish). 

गोल्डफिश का साइंटिफिक नाम क्या है?

गोल्डफिश का साइंटिफिक नाम  कैरासियस ऑराटस ( Carassius Auratus) है। 

यह ताजे पानी में रहने वाली कॉर्प प्रजाति की मछली है। इस मछली को बहुत से देशों में पालते है और गोल्डफिश पालतू बनाए जाने वाली सबसे पहले मछली है। चीन में इस मछली को सबसे पहले पालतू के रूप में पाला गया था।

Scientific Classification

KingdomAnimalia
PhylumChordata
ClassActinopterygii
OrderCypriniformes
FamilyCyprinidae
SubfamilyCyprininae
GenusCarassius
SpeciesC. auratus
Source – Wikipedia

गोल्डफिश का आकार कैसा होता है?

गोल्डफिश की आकार की बात करे तो यह कुछ चीजों पर निर्भर करता है। अगर उसे छोटे एक्वेरियम में रखा जाता है तब उसका आकार 2.5 सेंटीमीटर से लेकर 5 सेंटीमीटर तक बढ़ सकता है।

लेकिन उन्हें बड़े एक्वेरियम में रखा जाए तो वह 6 इंच यानी कि 15 सेंटीमीटर तक बढ़ सकती है और ऐसा पाया गया है कि वह 15 सेंटीमीटर से ज्यादा नही बढ़ती है।

अक्सर देखा गया है कि नदियों और तालाबों में इनकी लंबाई 14 इंच (लगभग 36 सेंटीमीटर) तक बढ़ सकती है।

गोल्डफिश कैसी वातावरण रहती है?

गोल्डफिश ताजे पानी की मछली है और  जहाँ पर पानी का तापमान 50F से लेकर 76F रहता है वहाँ पर रहना पसंद है। 

बहुत से लोग इन्हें एक्वेरियम में पालते हैं। 

इन्हे भी पढ़े :-

2 thoughts on “गोल्डफिश का साइंटिफिक नाम क्या है? | Goldfish Scientific Name”

Leave a Comment