Goa Ki Rajdhani क्या हैं और कहाँ हैं? गोवा भारत का सबसे छोटा राज्य हैं क्षेत्रफल के अनुसार। साथ ही गोवा, भारत का चौथा सबसे छोटा राज्य हैं जनसंख्या के अनुसार। गोवा अपनी खूबसूरती, खासियत और मौज मस्ती के लिए सिर्फ भारत में ही प्रसिद्ध नहीं हैं बल्कि पुरे विश्वभर में अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं। गोवा की राजधानी पणजी ( PANAJI ) हैं। देश के पश्चिमी भाग में स्थित गोवा, उत्तर में महाराष्ट ,पश्चिम में अरब सागर और दक्षिण एवं पूर्व में कर्णाटक से घिरा हुआ हैं।
सारे विश्वभर में गोवा अपने सुन्दर समुद्र के किनारो बहुत प्रसिद्ध हैं। क्या आपको पता हैं गोवा के ऊपर पुर्तगालियों ने लगभग 450 सालो तक राज किया था। आज भी जब गोवा जाओगे तब पुर्तगालियों का थोड़ा चिन्ह या उनकी सभ्यता से जुडी चीजों को जरूर दिखेगे। पुर्तगाली शासन ने 19 दिसबर 1961 को गोवा की शासन व्यवस्था भारतीय प्रशासन को सौप दिया। इसलिए इस दिन को गोवा मुक्ति दिवस के रूप में मनाता हैं।
गोवा की राजधानी और राजभाषा क्या है ?
Goa ki rajdhani पणजी है तथा गोवा की राजभाषा कोंकणी हैं। यहाँ पर और भी कई भाषाएँ बोली जाती हैं जैसे हिंदी, मराठी और कन्नड़ इत्यादि। गोवा में पुर्तग़ालिओ के शासन के कारन यहाँ पर आपको ईसाई धर्म का भी प्रभाव दिखता हैं। भारत के सबसे छोटे राज्य गोवा में लगभग 60 प्रतिशत हिन्दू आबादी रहतीं हैं और लगभग 28 प्रतिशत आबादी ईसाई धर्म के लोग रहते हैं। बाकि अन्य धर्म के लोग भी यहाँ रहते है।
गोवा की क्षेत्रफल और जनसंख्या कितना हैं ?
गोवा का क्षेत्रफल 3702 वर्ग किलोमीटर हैं, साथ यह इंडिया का सबसे छोटा राज्य हैं और इसका समुद्र तट लगभग 100 किलोमीटर से ज्यादा लम्बा हैं। जनसँख्या की दृष्टिकोण से गोवा भारत का चौथा राज्य हैं। और इसकी जनसँख्या लगभग 14,58,545 हैं 2011 के जनगणना के अनुसार। गोवा में लगभग 40 से ज्यादा छोटे बड़े समुद्री तट है और यहाँ का मुख्य उद्योग पर्यटन हैं।
राज्य का नाम | गोवा |
गोवा की राजधानी | पणजी |
गोवा की राजभाषा | कोंकणी |
गोवा की क्षेत्रफल | 3702 वर्ग किलोमीटर |
गोवा की जनसँख्या | 14,58,545 (2011 के जनगणना के अनुसार) |
गोवा की मुख्यमंत्री | प्रमोद सावंत |
गोवा के राजपाल | सत्यपाल मलिक |
गोवा के जिले ( संख्या ) | 2 |
सबसे बड़ा शहर | वास्को दा गामा |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.goa.gov.in/ |
मैंने आपको गोवा की राजधानी (Goa ki Rajdhani) के बारे बताया और इस राज्य से जुडी और भी कई जानकारी आपके साथ शेयर किया हैं। इस पोस्ट गोवा के बारे संक्षेप में पूरी जानकारी देने की कोशिश की हैं आशा हैं की आपको यह पोस्ट ज्ञानवर्धक लगा होगा।
यह लेख भी जरूर पढ़े :
- तमिलनाडु की राजधानी कहा हैं ?
- केरल की राजधानी कहाँ है?
- महाराष्ट्र की राजधानी क्या है ?
- Rajasthan ki rajdhani