आप सभी का स्वागत है आज के पोस्ट Delhi Ki Rajdhani Kya Hai में। अकसर बहुत से GK और Quiz से जुडी प्रतियोगिताओं में इस प्रकार के प्रश्न पूछें जाते है और इस तरह के प्रश्नों का उत्तर जानना बहुत जरुरी होता है। इसके अलावा हमारे सामान्य जानकारी के लिए अपने आस पास के देशों और राज्यों की राजधानी, संस्कृति, भाषा, और मुद्रा के बारे में संक्षिप्त में जानकारी अवश्य होना चाहिए।
चलिए जानते है की दिल्ली की राजधानी क्या है ?
Delhi Ki Rajdhani Kya Hai | दिल्ली की राजधानी क्या है?
दिल्ली एक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र या केंद्र शासित राज्य है, जिसकी राजधानी नई दिल्ली है। नई दिल्ली भारत देश की भी राजधानी है। यमुना नदी के किनारे बसा हुआ दिल्ली, भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर है।
क्या आपको पता है दिल्ली का इतिहास हमारे महाकाव्य “महाभारत” में भी मिलता है। महाभारत काल में दिल्ली का नाम इंद्रप्रस्थ था। दिल्ली का भारत देश का सबसे प्राचीन शहर है जिसका इतिहास गौरवशाली और पौराणिक है।
18वीं शताब्दी से लेकर 19वीं शताब्दी तक ब्रिटिश सरकार ने पुरे भारत पर अपना कब्ज़ा करा लिया था और कलकत्ता (अब कोलकाता) को अपनी राजधानी घोषित कर दिया।
उसके बाद 1911 ईस्वी अग्रेजों ने अपनी राजधानी कोलकाता से बदलकर दिल्ली कर लिया।
दिल्ली का इतिहास और भूगोल
दिल्ली का इतिहास बहुत ही प्राचीन है। इस महानगर का उल्लेख महाभारत महापुराण में मिलता है। महाभारत के समय में दिल्ली का नाम इंद्रप्रस्थ था जो की पांडवों की राजधानी थी।
उसके बाद दिल्ली पर कई शासकों ने राज किया। फिर 900 से 1200 ईस्वी तक तोमर वंश का दिल्ली में शासन रहा। सूरवीर महाराजा पृथ्वीराज चौहान को दिल्ली का आखिरी हिन्दू सम्राट के रूप में जाना जाता है।
ऐसा माना जाता है कि आज की जो आधुनिक दिल्ली है उसको इस रूप में आने से पहले सात बार उजाड़ी गई थी।
दिल्ली के पूरे इतिहास को इस छोटे से पोस्ट बता पाना बड़ा ही मुश्किल है। यदि आपको दिल्ली के इतिहास बारे जानकारी लेनी है तो विकिपीडिया पर जाकर कर दिल्ली का इतिहास के बारे पढ़ सकते है।