चीनी का रासायनिक सूत्र क्या होता है? और चीनी यानि SUGAR को कैसे बनाया जाता है?, यह हम जानेंगे।
सबसे पहले हम जानेंगे की यह रासायनिक सूत्र या Chemical Formula क्या होता है? और इस फार्मूला से हमे क्या समझ में आता है?
मतलब कि जो फार्मूला है उससे हमे किस प्रकार की जानकारियां मिलाने वाली है। चलिए जानते है।
रासायनिक सूत्र : इस सूत्र के मदद से हमे यह पता चलता है कि वह रासायनिक यौगिक किन – किन तत्वों के कितने परमाणुओं से बना है।
अब जानते है की
चीनी का रासायनिक सूत्र क्या होता है?
चीनी का रासायनिक सूत्र C12H22O11 होता है।
इस सूत्र के माध्यम से हमे यह पता चलता है की चीनी के हर अणु में कार्बन के 12 परमाणु, हाइड्रोजन के 22 परमाणु और ऑक्सीजन के 11 परमाणु होते है। मतलब चीनी के एक अणु को बनाने में या बनने में कार्बन 12 परमाणु, हाइड्रोजन के 22 परमाणु और ऑक्सीजन के 11 परमाणु की जरुरत होती है।
इन मे से किसी भी तत्व की परमाणु संख्या इधर – उधर होती है, तो यह रासायनिक प्रक्रिया चीनी का निर्माण नहीं कर पाएंगी।