आज हम जानने वाले है की वर्तमान समय में भारत के शिक्षा मंत्री कौन है ? इसके अलावा हम भारत के पूर्व शिक्षा मंत्रियों के बारे में संक्षेप में जानेंगे।
भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मोलाना अबुल कलाम आजाद थे। इनका कार्यकाल 15 अगस्त 1947 से लेकर 22 जनवरी 1958 तक था। इनके बाद बहुत से लोग शिक्षा मंत्री बने जैसे की डॉ. के. एल. श्री मली, हुमायूं कबीर, एम. सी. सी. छागला इत्यादि.
2023 में भारत के वर्तमान शिक्षा मंत्री कौन है?
भारत के वर्तमान ( नए ) शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी है।
भारत के वर्तमान शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान के बारे में
नए शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी ने पल्लाहारा निर्वाचन क्षेत्र से सन 2000 में उड़ीसा विधान सभा चुनाव से अपनी राजनितिक करियर की शुरुआत की और उनकी पहली चुनावी जीत को भी हासिल किया।
शिक्षा मंत्री बनाने से धर्मेंद्र प्रधान ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में कार्य किया है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रधान के सुपुत्र धर्मेंद्र प्रधान का जन्म 26 जून 1969 को तालचेर उड़ीसा में हुआ था। इनके पिताजी देवेंद्र प्रधान 1999 से लेकर 2004 तक बाजपाई सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके है।
जब धर्मेंद्र प्रधान अपनी उच्च माध्यमिक शिक्षा ले रहे थे तभी वह ABVP के कार्यकर्ता के रूप में सक्रीय हो गए थे और बाद में तालचर कॉलेज के छात्र संघ के अध्यक्ष बने।
शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान के बारे में
पूरा नाम | श्री धर्मेंद्र प्रधान |
जन्म तिथि | 26 जून 1969 |
जन्म स्थान | तालचेर जिला अंगुल (उड़ीसा ) |
पिता का नाम | देवेंद्र प्रधान |
माता का नाम | श्रीमती बसंता मंजरी प्रधान |
शिक्षा | पोस्ट ग्रेजुएट |
पत्नी का नाम | श्रीमती मृदुला प्रधान |
बच्चों के नाम | निशांत प्रधान ( पुत्र ) और नैमिषा प्रधान ( पुत्री ) |
स्थाई पत्ता | Handidhua Chhak, Talcher, Angul – 759 100 (Orissa) |
वर्तमान पता | 34, Meena Bagh, New Delhi – 110 003 |
सोशल मिडिया | फेसबुक , ट्विटर |
भारत के शिक्षा मंत्रियों की सूची ( सन 1947 से लेकर 2023 तक )
नाम | कार्यकाल (कब से ) | कार्यकाल (कब तक ) |
---|---|---|
मौलाना अबुल कलाम आज़ाद | 15 अगस्त 1947 | 22 जनवरी 1958 |
डॉ. के. एल. श्रीमली (राज्य मंत्री) | 22 जनवरी 1958 | 31 अगस्त 1963 |
हुमायूं कबीर | 01 सितम्बर 1963 | 21 नवम्बर 1963 |
एम. सी. सी. छागला | 21 नवम्बर 1963 | 13 नवम्बर 1966 |
फखरुद्दीन अली अहमद | 14 नवम्बर 1966 | 13 मार्च 1967 |
डॉ. त्रिगुण सेन | 16 मार्च 1967 | 14 फरवरी 1969 |
डा. वी. के आर. वी. राव | 14 फरवरी 1969 | 18 मार्च 1971 |
सिद्धार्थ शंकर रे | 18 मार्च 1971 | 20 मार्च 1972 |
प्रो. एस. नूरुल हसन (राज्य मंत्री) | 24 मार्च 1972 | 24 मार्च 1977 |
प्रो. प्रताप चंद्र चंदर | 26 मार्च 1977 | 28 जुलाई 1979 |
डॉ. करन सिंह | 30 जुलाई 1979 | 14 जनवरी 1980 |
बी. शंकरंद | 14 जनवरी 1980 | 17 अक्टूबर 1980 |
एस.बी. चव्हाण | 17 अक्टूबर 1980 | 08 अगस्त 1981 |
शीला कौल (राज्य मंत्री) | 10 अगस्त 1981 | 31 दिसम्बर 1984 |
के.सी. पंत | 31 दिसम्बर 1984 | 25 सितम्बर 1985 |
पी. वी. नरसिंह राव (प्रधानमंत्री) | 25 सितम्बर 1985 | 25 जून 1988 |
पी. वी. नरसिंह राव (प्रधानमंत्री) | 25 दिसम्बर 1994 | 09 फरवरी 1995 |
पी. वी. नरसिंह राव (प्रधानमंत्री) | 17 जनवरी 1996 | 16 मई 1996 |
पी. शिव शंकर | 25 जून 1988 | 02 दिसम्बर 1989 |
वी.पी. सिंह (प्रधानमंत्री) | 02 दिसम्बर 1989 | 10 नवम्बर 1990 |
राजमंगल पांडे | 21 नवम्बर 1990 | 21 जून 1991 |
अर्जुन सिंह | 23 जून 1991 | 24 दिसम्बर 1994 |
अर्जुन सिंह | 22 मई 2004 | 22 मई 2009 |
माधवराव सिंधिया | 10 फरवरी 1995 | 17 जनवरी 1996 |
अटल बिहारी वाजपेयी (प्रधानमंत्री) | 16 मई 1996 | 01 जून 1996 |
एस. आर. बोम्मई | 05 जून 1996 | 19 मार्च 1998 |
डॉ. मुरली मनोहर जोशी | 19 मार्च 1998 | 21 मई 2004 |
श्री कपिल सिब्बल | 22 मई 2009 | 28 अक्टूबर 2012 |
एम.एम. पल्लम राजू | 29 अक्टूबर 2012 | 25 मई 2014 |
स्मृति ईरानी | 29 अक्टूबर 2012 | 25 मई 2014 |
प्रकाश जावडेकर | 05 जुलाई 2016 | 30 मई 2019 |
रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ | 30 मई 2019 | 7 जुलाई 2021 |
धर्मेंद्र प्रधान | 8 जुलाई 2021 | अब तक |
आशा करता हूँ की आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी।