यदि आप से पूछा जाए कि आपका पसंदीदा फल कौन सा है? शायद, इसका उत्तर आप 90% चांस है कि आम ही दे।
अकेले आप ही नहीं, मेरा भी और बाकी कई लोगों का पसंदीदा फल आम ही है। यह इतना रसीला और स्वादिष्ट फल होता है, जिससे यह सभी के मन को भा जाता है।
जैसे की हम सभी जानते हैं कि आम को Mango (अंग्रेजी में) भी कहते हैं। लेकिन आम के तो अनेक नाम होंगे।
आप कमेंट करके बताएं कि आम को किन किन नामों से जाना जाता हैं ?
आज हम जानने वाले हैं कि…
आम का वैज्ञानिक नाम क्या है?
आम का वैज्ञानिक नाम मेंगीफेरा इंडिका (Mangifera Indica) है।

आम की यह प्रजाति पहले सिर्फ भारत में ही होती थी लेकिन अब यह कई देशों (जैसे कि पाकिस्तान, बांग्लादेश, फिलीपींस और अन्य देशों) में भी पाई जाती है।
आम को भारत में “फलों का राजा” कहते हैं और यह हमारे देश (भारत) का राष्ट्रीय फल भी है। सिर्फ भारत का नहीं, बल्कि फिलीपींस और पाकिस्तान का भी राष्ट्रीय फल है।
और तो बांग्लादेश में आम के पेड़ को राष्ट्रीय पेड़ का दर्जा प्राप्त है।
विश्व में 41 प्रतिशत आम का उत्पादन भारत अकेले करता है। भारत के अलावा चीन और थाईलैंड आम के सबसे बड़े उत्पादक देश है।
आम के सबसे बड़े उत्पादकों की सूची (2019 के अनुसार) आप देख सकते हैं-
स्थान | देश | उत्पादन क्षमता (लाख टन में) |
---|---|---|
01 | भारत | 187 |
02 | चीन | 47 |
03 | थाईलैंड | 34 |
04 | मेक्सिको | 22 |
05 | इंडोनेशिया | 21 |
06 | पाकिस्तान | 15 |
भारत में दो आम संसोधन केंद्र है -1) उत्तर प्रदेश के लखनऊ में और 2) महाराष्ट्र के वेंगुर्ला में ।
आम की बहुत से किस्मे होती है, जैसे कि हिमसागर, लंगड़ा, मालदा और अलफंजो इत्यादि।
मैंने आपको इस पोस्ट में आम का वैज्ञानिक नाम (Scientific name of Mango) बताया है। इसके साथ आम के कई किस्मो और सबसे बड़े आम उत्पादक देशों के बारे में भी बताया है।
इसके अलावा आप हमारे वेबसाइट पर अन्य पोस्ट पढ़ सकते हैं जैसे कि गाय का वैज्ञानिक नाम क्या है? और गोल्डफिश का वैज्ञानिक नाम क्या है? इत्यादि।